Publish Date: Tue, 28 Feb 2017 (17:44 IST)
Updated Date: Tue, 28 Feb 2017 (17:48 IST)
नई दिल्ली। फार्मा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ल्यूपिन को दर्द से राहत तथा कोलोनोस्कोपी की खुराक को अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गई है।
बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसे अमेरिका के खाद्य एवं दवा प्रशासन से ऑक्सीकोडोनो और एसटिमाइनोफेन टैबलेट की मंजूरी मिल गई है। वह अब विंटेज फार्मास्युटिकल एलएलसी की पर्कोकेट टैबलेट का जेनेरिक संस्करण बेच सकती है।
इस मंजूर दवा का इस्तेमाल हल्के से भारी दर्द में होता है। पर्कोकेट टैबलेट की अमेरिका में बिक्री 83.87 करोड़ डॉलर की है। (भाषा)