Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मरियम शिउना सहित 3 मंत्रियों पर गिरी गाज, मालदीव सरकार ने किया सस्पेंड, PM मोदी पर किया था विवादित कमेंट

लक्षदवीप के फोटो से घबराया मालदीव

हमें फॉलो करें मरियम शिउना सहित 3 मंत्रियों पर गिरी गाज, मालदीव सरकार ने किया सस्पेंड, PM मोदी पर किया था विवादित कमेंट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 7 जनवरी 2024 (18:18 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव के कुछ नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया आई है। मालदीव की युवा सशक्तिकरण, सूचना और कला उपमंत्री मरियम शिउना ने प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरें पोस्ट करने के बाद अपमानजनक टिप्पणी की। माले में भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। मालदीव ने पीएम मोदी के फोटो लेकर टिप्पणी करने वाले 3 मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है।
 
मरियम ने नरेंद्र मोदी के लिए 'जोकर' और 'इजरायल की कठपुतली' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि बाद में उन्होंने ये ट्वीट हटा दिया। एक और पोस्ट में मरियम ने मालदीव में भारतीय सेना की उपस्थिति को लेकर भी सवाल किया। 

शिउना के अलावा, एक अन्य मंत्री, जाहिद रमीज़ सहित मालदीव के अन्य अधिकारियों ने भी पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरों का सोशल मीडिया पर उड़ाया था और कई लोगों ने इसकी तुलना मालदीव से की थी। 
 
उन्होंने लिखा, मालदीव को भारतीय सेना की उपस्थिति की आवश्यकता नहीं है।  इसके बाद  मालदीव सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा, 'वे विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ व्यक्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपमानजनक टिप्पणियों से अवगत हैं। ये राय व्यक्तिगत हैं और मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।' 
बयान में आगे कहा गया है, सरकार का मानना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग लोकतांत्रिक और जिम्मेदार तरीके से किया जाना चाहिए और ऐसे तरीकों से राय रखें, जिससे नफरत, नकारात्मकता न फैले और मालदीव और उसके अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के बीच घनिष्ठ संबंधों में बाधा न आए।
 
webdunia
PM Modi in Lakshadweep2
मालदीव सरकार ने कहा है कि वे ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे। मालदीव नेशनल पार्टी ने भी अपनी सरकार के मंत्रियों द्वारा दिए गए बयानों की आलोचना की है। 
 
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने अपने ही देश के उन नेताओं को नसीहत दी जो पीएम मोदी की लक्षदीप यात्रा का मजाक उड़ा रहे थे। नशीद ने मालदीव के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की जा रही अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा भी की। 
 
उन्होंने कहा कि मंत्री मरियम शिउना द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा 'भयानक' थी। उन्होंने कहा कि भारत मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि के लिए एक 'प्रमुख सहयोगी' है।

तीन मंत्रियों को किया सस्पेंड : पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी करने से मालदीव मुश्किलों में घिर गया है। वहां जाने की प्लानिंग कर रहे भारतीय पर्यटक धड़ाधड़ अपनी बुकिंग कैंसल करवा रहे हैं। अपनी इकोनॉमी पर इसे बड़ा खतरा बनते देख राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने विवादित टिप्पणी करने वाली मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को पद से सस्पेंड कर दिया है। Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिलायंस अगले सप्ताह ब्रुकफील्ड के साथ मिलकर चेन्नई में खोलेगी डेटा सेंटर : मुकेश अंबानी