Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाइक पर देख रहा था पोर्न फिल्म, और...

Advertiesment
हमें फॉलो करें China
शंघाई। चीन के इस शहर में एक चीनी टैक्सी मोटरबाइक पर पीछे बैठा एक युवक यू अपने फोन पर पोर्नोग्राफी देखने में मशगूल था। वह बाइक पर एक और यात्री के साथ बैठा था और समय काटने के लिए एक एडल्ट फिल्म देख रहा था।

जब एक स्पीडब्रेकर के आने पर ड्राइवर ने गाड़ी की स्पीड कम नहीं की। वह बाइक से नीचे आ गिरा और गिरने से उसके लिंग का टिशू (उतक) क्षतिग्रस्त हो गया। अब वह बाइक चालक पर 65 हजार डॉलर के हर्जाने का मुकदमा करने के बारे में लगा हुआ है।  

मेल ऑनलाइन के लिए जेम्स डन लिखते हैं कि चीन में शंघाई शहर की एक  टैक्सी मोटरबाइक से गिरने पर यू नामक एक व्यक्ति का लिंग क्षतिग्रस्त हो गया है। वह बाइक पर एक दूसरे यात्री के साथ बैठा हुआ था, लेकिन उस समय अपने फोन पर पोर्न फिल्म देखने में लगा हुआ था। द शंघाईलिस्ट के अनुसार बाइक के पीछे बैठे होने और फिल्म देखने में व्यस्त यू स्पीड ब्रेकर नहीं देख सका। जबकि इस बीच चालक ने बाइक की स्पीड कम नहीं की और वह नीचे गिर गया।

डॉक्टर के अनुसार वह इरेक्टाइल डिसफंक्शन का शिकार हो गया है। अब वह टैक्सी मोटरबाइक के चालक के खिलाफ मुकदमे की तैयारी में लगा हुआ है। वह अपने अंग विशेष के फैक्चर होने के बदले 65 हजार डॉलर चाहता है। प्रारंभ में उसने डॉक्टरों से कहा था कि उसके लिंग की हड्डी टूट गई है, लेकिन डॉक्टरों ने उसे समझाया कि उस अंग में कोई हड्डी नहीं होती है। पर तेजी से गिरने के कारण अंग के उतकों में चोट लगी और उसे शारीरिक तकलीफ उठानी पड़ी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi