Publish Date: Sat, 13 May 2017 (12:05 IST)
Updated Date: Sat, 13 May 2017 (12:07 IST)
हेलसिंकी। शीतयुद्ध के दौरान फिनलैंड के आखिरी राष्ट्रपति रहे मौनो कोइविस्तो का निधन हो गया है। वे 93 वर्ष के थे। मौनो ने नोर्डिक राष्ट्र को अपने विशाल पूर्वी पड़ोसी देश सोवियत संघ से मुक्त करवा यूरोपीय संघ में शामिल किया था।
फिनलैंड के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि मौनो का निधन शुक्रवार को हेलसिंकी के एक अस्पताल में हुआ। मौत के कारणों का खुलासा अभी नहीं किया गया है। मौनो की पत्नी ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि वे अल्जाइमर से गंभीर रूप से पीड़ित हैं और उनकी देखभाल अब घर पर नहीं की जा सकती।
कोइविस्तो 1982 से 1994 तक 6 साल देश के राष्ट्रपति रहे और फिनिश लोगों के बीच वे खासे लोकप्रिय थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व और पश्चिम दोनों देशों के साथ करीबी संबंध बनाए रखे। मौनो के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है। (भाषा)