Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब
, शनिवार, 18 नवंबर 2017 (22:29 IST)
हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का ताज जीतकर यह प्रतिष्ठित खिताब 17 साल बाद एक बार फिर भारत के नाम किया है।  मानुषी से पहले वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब जीता था। मेडिकल की छात्रा 20 वर्षीय मानुषी ने चीन के सान्या शहर में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में दुनिया के 108 देशों की सुंदरियों को पछाड़कर यह कामयाबी हासिल की। दिल्ली में जन्मी मानुषी के डॉक्टर माता-पिता के लिए वह क्षण अविश्वसनीय था जब विजेता के तौर पर उनके नाम की घोषणा की गई।
  
मानुषी को पिछले साल की मिस वर्ल्ड प्यूर्टो रिको की स्टेफनी डेल वैले ने विश्व सुंदरी का ताज पहनाया। मिस मेक्सिको दूसरे स्थान पर और मिस इंग्लैंड तीसरे स्थान पर रहीं। फाइनल राउंड में मानुषी से पूछा गया था कि किस पेशे को सबसे ज्यादा वेतन मिलना चाहिए और क्यों? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि एक 'मां' को सबसे ज्यादा वेतन मिलना चाहिए। मानुषी ने आगे कहा कि जरूरी नहीं कि यह हमेशा रुपए में ही हो बल्कि यह 'प्यार' और 'आदर' के रूप में भी हो सकता है। मां को सबसे अधिक सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने अपनी मां को अपना सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत बताया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने पर फैसला संभव