Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यहां मृत महिला से होती है कुंवारों की शादी

Advertiesment
हमें फॉलो करें marriage
बीजिंग। दुनियाभर में आपने अजीबोगरीब शादियों के बारे में सुना होगा, लेकिन चीन में एक शादी ऐसी भी है जहां अविवाहित लड़के की शादी एक दुल्हन के शव से कराई जाती है। चीन के ग्रामीण इलाकों में इस 'भूतिया शादी' का प्रचलन है। हालांकि चीन सरकार ने इस प्रकार की शादियों पर रोक लगा रखी है लेकिन ग्रामीण इलाकों के लोग अपने कुंवारे लड़कों का अगले जन्म में जीवन संवारने के लिए ऐसा कर रहे हैं।  
 
इस तरह की शादियों का असर यह हुआ है कि चीन के कब्रिस्तानों में से महिलाओं, युवतियों की लाशें गायब हो रही हैं और इन्हें अधिकाधिक दामों पर बेचा जाता है। इस खौफनाक शादी में दुल्हन की लाश को कब्रिस्तान से निकाल कर कुंवारे लड़के से शादी करवाई जाती है और यह काम बाकायदा एक गिरोह अंजाम देता है। ऐसा माना जाता है कि लड़के की मौत के बाद उसकी कब्र के बगल में अगर किसी शादीशुदा महिला की कब्र बना दी जाए तो अगले जन्म में लड़का कुंवारा नहीं रहता।
 
यह प्रथा चीन में 3000 सालों से चल रही है, लेकिन इस प्रथा की शिकार कब्र में दफन महिलाएं हो रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन में शादीशुदा मृत महिलाओं के शव की बोली लगाई जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार एक मृत महिला के शव की कीमत 20 हजार डॉलर तक पहुंच गई है। लेकिन हाल में ही एक मृत महिला के परिजनों ने इस शादी के लिए लड़के वालों से करीब एक लाख 80 हजार युआन (18 लाख रुपए तक) लिए।
 
इस प्रथा को चीन की सरकार गैरकानूनी घोषित कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग चोरी-छिपे इस भूतिया शादी को करवा रहे हैं। चीन सरकार ने इस प्रथा को समाप्त करने के प्रयास किए हैं, लेकिन ग्रामीण जनता और उनके अंधविश्वास सरकार की बातों पर भरोसा ही नहीं करते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

25000 फीट की ऊंचाई से कूदा, नीचे दिख रही थी लाइट... (वीडियो)