Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मैरीलैंड हाईस्कूल में गोलीबारी में तीन लोग घायल

हमें फॉलो करें मैरीलैंड हाईस्कूल में गोलीबारी में तीन लोग घायल
, मंगलवार, 20 मार्च 2018 (23:38 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में पूर्वी मैरीलैंड प्रांत के एक हाईस्कूल में मंगलवार को गोलीबारी की घटना में हमलावर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन से दक्षिण-पूर्व में स्थित ग्रेट मिल्स हाईस्कूल में सुबह आठ बजे के बाद यह घटना हुई।


सेंट मैरी काउंटी के शेरिफ टिम कैमरून ने एमएसएनबीसी टेलीविजन नेटवर्क से कहा, आज सुबह स्कूल शुरू होने के कुछ ही देर बाद एक हमलावर ने एक महिला पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि हमलावर ने इसके बाद सुरक्षा के लिए जिम्मेदार स्कूल संसाधन अधिकारी पर हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि एक छात्रा और एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। सेंट मैरी काउंटी पब्लिक स्कूल ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि स्कूल को बंद कर दिया गया है और स्थिति पर काबू पा लिया गया है। मैरीलैंड के गवर्नर लैरी होगन ने सभी संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वान दिया।

उन्होंने ट्वीट किया, हमारी प्रार्थना छात्रों और स्कूल के कर्मचारियों के साथ है। स्कूल के एक छात्र जोनाथन फ्रीसी ने सीएनएन को बताया, सुबह आठ बजे के बाद स्कूल शुरू होते ही यह घटना हुई। छात्र ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तेजी से कार्रवाई शुरू की। उनके साथ कई अधिकारी थे।

अब पुलिस कक्षाओं में जा रही है। हमें स्कूल से बाहर ले जाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि लगभग पांच सप्ताह पहले फ्लोरिडा के एक हाईस्कूल में गोलीबारी की घटना में 14 छात्रों और तीन कर्मचारियों की मौत हो गई थी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यौन उत्पीड़न मामले में जेएनयू प्रोफेसर गिरफ्तार, जमानत मिली