Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मैक्सिको में बंदूकधारियों ने ली 6 की जान

Advertiesment
Maxico
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको में वेराक्रूज प्रांत के एक बार में बंदूकधारियों के हमले में एक पत्रकार समेत 6 लोगों की मौत हो गई है।

इस घटना से पहले एक अन्य पत्रकार की मौत पर भी काफी आक्रोश जताया गया था। अटार्नी जनरल के कार्यालय ने बताया कि पूर्वी शहर ओरीजाबा में गुरुवार को 5 बंदूकधारियों ने एक बार पर हमला किया। मृतकों में से एक की पहचान पत्रकार जुआन हेरिबर्टो और एक अन्य की पहचान ड्रग का रैकेट चलाने वाले जोस मारक्वेज के रूप में हुई है।

इस घटना के समय बार में मौजूद एक स्थानीय समाचार पत्र के 2 पत्रकारों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। गत 31 जुलाई को वेनाक्रूज आधारित फोटो पत्रकार रुबेन एस्पिनोसा और 4 महिलाएं मैक्सिको सिटी के एक फ्लैट में मृत पाए गए जिसके बाद से यहां पत्रकारों के काम करने की जोखिम भरी स्थिति को लेकर कड़ा विरोध दर्ज किया गया।

एडवोकेसी ग्रुप आर्टिकल 19 के अनुसार वर्ष 2000 से लेकर अब तक वेराक्रूज के कम से कम 18 पत्रकारों की मौत हो चुकी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi