rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वर्ष 2015 के बड़े विमान हादसे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Charter plane 2015 Chartn plane crashed
, मंगलवार, 22 दिसंबर 2015 (12:26 IST)
दिल्ली में बीएसएफ का चार्टर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 10 लोगों के मारे जाने की आशंका बताई जा रही है। इस वर्ष विमान के बड़े हादसे हुए, जिनमें कई लोग घायल हुए और कई को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। आइए जानते हैं दुनिया में बड़ी विमान हादसे पर एक नजर- 
 
आइए नजर डालते हैं 10 विमान हादसों पर....
फरवरी : ताइवान में ट्रांसएशिया एयरवेज फाइट 235 एटीआर 72 कीलुंग नदी में क्रेश हो गया। इस हादसे में करीब 43 लोगों की मौत हो गई, जिनमें यात्री और क्रू सदस्य शामिल थे। 
 
मार्च :  जर्मनविंग्स फ्लाइट 9525 एयरबस बार्सिलोना, स्पेन से डुसेलडोर्फ जर्मनी जा रहा था, जो साउटर्न फ्रांस में क्रैश हो गया। इस हादसे में 144 लोगों की मौत हो गई। 
 
मार्च : एयर कनाडा का एयरबस रन वे उतरते समय पॉवर लाइन से टकरा गया। इस विमान में 138 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में 23 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हालांकि किसी की मौत नहीं हुई।   
 
अगस्त : ट्रिगाना एयर सर्विस का विमान इंडोनेशिया के पापुसा में क्रैश हो गई। इस दुर्घटना में 49 लोगों की मौत हो गई, जिसमें चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं। यह एक बुरी विमान दुर्घटना कही जा सकती है।
 
अक्टूबर :  डायनामिक एयरवेज की फ्लाइन में हॉलीवुड इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय आग लग गई। हालांकि इस दुर्घटना में कोई घायल और किसी की मौत नहीं हुई। 
 
अक्टूबर : मेट्रो जेट फ्लाइट का विमान टेकऑफ के 23 मिनट बाद शर्म अल शेख इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैड हो गया। विमान में सवार सभी 224 यात्रियों की मौत हो गई। इसमें क्रू मेंबर भी शामिल थे।  
 
नवंबर : जुबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भर रहा मालवाहक विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद क्रैश हो गई। इस हादसे में 37 लोगों की मौत हो गई, जिसमें क्रू मेंबर्स भी शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi