Publish Date: Wed, 20 Sep 2017 (02:14 IST)
Updated Date: Wed, 20 Sep 2017 (02:19 IST)
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको सिटी में मंगलवार को शक्तिशाली भूकंप का झटका आया, जिससे दो करोड़ लोगों की आबादी वाला शहर थर्रा गया। यह भूकंप 1985 के विनाशकारी भूकंप की 32वीं बरसी पर आया है।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.1 थी जबकि मेक्सिको के स्मोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.8 थी।
संस्थान ने बताया कि भूकंप का केंद्र पड़ोसी प्यूब्ला प्रांत में चियाउतला डि तापिया से सात किलोमीटर पश्चिम में था। (भाषा)