Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेंटागन ने किया सफलतापूर्वक सूक्ष्म ड्रोनों का परीक्षण

Advertiesment
हमें फॉलो करें पेंटागन ने किया सफलतापूर्वक सूक्ष्म ड्रोनों का परीक्षण
, मंगलवार, 10 जनवरी 2017 (16:42 IST)
वॉशिंगटन। पेंटागन ने 103 सूक्ष्म ड्रोनों के एक समूह का सफल परीक्षण कर लिया है और जल्द ही वह अपने विरोधियों को टिड्डियों जैसे आकार के 21वीं सदी के ड्रोनों के समूह से रूबरू कर सकता है।
 
पेंटागन के अधिकारी ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता में सुधार कर नई स्वायत्त हथियार प्रणालियों के विकास में एक महत्वपूर्ण प्रगति ने इस संभावना का द्वार खोला है कि छोटे रोबोटों का समूह मानव निर्देशन में कार्य कर सकेगा।
 
सैन्य रणनीतिकारों को इस प्रकार के ड्रोन समूहों से बहुत उम्मीदें हैं, क्योंकि आसानी से उन्हें बहुत कम लागत से बनाया जा सकता है और इन समूहों से विरोधियों के गढ़ को भी हिलाया जा सकता है। पेंटागन ने एक बयान में बताया कि कैलीफोर्निया में अक्‍टूबर में कुल 103 सूक्ष्म ड्रोनों के समूह का सफल परीक्षण किया गया। 
 
पेंटागन ने बताया कि इनमें से प्रत्येक ड्रोन करीब छह इंच (करीब 16 सेंटीमीटर) आकार का है। इन्हें एफ ए-18 सुपर होरनेट फाइटर जेट से छोड़ा गया था। इसमें कहा गया, सूक्ष्म ड्रोनों के प्रदर्शन का सामूहिक व्यवहार निश्चित रूप से निर्णायक है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'नोटबंदी' के बाद जमा राशि में कर चोरी का संदेह