Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मिस्र नौका हादसा : 162 शव बरामद

Advertiesment
हमें फॉलो करें Migrant's boat capsized मिस्र
रोसेटा , शनिवार, 24 सितम्बर 2016 (08:14 IST)
रोसेटा। प्रवासियों को ले जा रही एक नौका के मिस्र के तट के निकट भूमध्य सागर में डूबने के तीन दिन बाद बचावकर्मियों ने 162 शव बरामद किए हैं। यह नौका यूरोप की ओर जा रही थी।
मिस्र के तटीय प्रांत बहेरा के गवर्नर मोहम्मद सुल्तान ने मरने वालों का ताजा आंकड़ा दिया और बताया कि कई और लोगों के मारे जाने की आशंका है। उन्होंने साथ ही कहा कि तलाशी अभियान अब भी जारी है। लापता लोगों में कई बच्चों और महिलाओं के होने की बात कही जा रही है जो नाव के डूबने पर तैर नहीं पाए।
 
रोसेटा शहर के निकट एक संवाददाता ने देखा कि शुक्रवार सुबह मत्स्य नौकाओं से 20 से 30 शव लाए गए तथा उनको वहां खड़ी एंबुलेंस में रखा। प्रवासियों को ले जा रही नौका बुधवार को रोसेटा शहर के तट की तरफ समुद्र में 12 किलोमीटर दूर डूब गई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाक पहुंची रूसी सेना, आज से शुरू होगा सैन्य अभ्यास