Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2 क्षेत्रों के सैनिकों में संघर्ष, 17 की मौत

हमें फॉलो करें 2 क्षेत्रों के सैनिकों में संघर्ष, 17 की मौत
, बुधवार, 28 सितम्बर 2016 (19:11 IST)
मोगादिशु। उत्तरी सोमालिया के दो अर्द्ध स्वायत्तशासी क्षेत्रों के सैनिकों के बीच मंगलवार रात संघर्ष में 17 सैनिकों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
       
उत्तरी सोमालिया के पुन्टियांड तथा गलमुडुग क्षेत्रों के सैनिकों के बीच क्षेत्र संबंधी विवाद के अलावा राजनीतिक विवाद के कारण पिछले कई वर्षों से अक्सर संघर्ष होता रहा है।
     
पश्चिम समर्थित मोगादिशु की सरकार तथा क्षेत्रीय मिलीशिया इस्लामी सशस्त्र विद्रोह से भी लड़ रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिकी ड्रोन हमले, 21 लोगों की मौत