Publish Date: Mon, 23 Jul 2018 (13:07 IST)
Updated Date: Mon, 23 Jul 2018 (14:01 IST)
आम आदमी पार्टी के दो विधायकों कुलतार सिंह संधवा और अमरजीत सिंह को ओटावा एयरपोर्ट से ही भारत वापस भेज दिया गया। खबरें हैं कि दोनों विधायकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई।
आप विधायक कुलतारसिंह संधवा और अमरजीत सिंह कनाडा आने का कोई ठोस कारण नहीं बता पाए थे। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। खबरों के मुताबिक इन दोनों विधायकों पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस है, जिसके कारण कनाडा प्रशासन और पुलिस ने कनाडा नहीं आने दिया।
पंजाब के कोटकपूरा से विधायक कुलतार सिंह संधवा और रोपड़ से विधायक अमरजीत सिंह संदोआ निजी दौरे के लिए कनाडा पहुंचे थे। कनाडा में ओटावा के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आम इन दोनों विधायकों से इमिग्रेशन अधिकारी ने लंबी पूछताछ की।