Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

OMG! जवान रहने के लिए खून से स्नान!

Advertiesment
हमें फॉलो करें OMG! जवान रहने के लिए खून से स्नान!
न्यूयॉर्क , सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 (12:30 IST)
महिलाएं खूबसूरत और जवान दिखने के लिए क्या-क्या नहीं करतीं, महंगी क्रीमों से लेकर महंगे पार्लर में लाखों रुपए फूंक देती हैं। लेकिन, एक लड़की ने जवान रहने के लिए कुछ ऐसा किया जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
 
19 साल की कैनल पेशे से फ्रीलांस मॉडल और एक्टर हैं। उनका कहना है कि हमेशा खूबसूरत और जवान दिखना उनका खब्त है और वह खुद को जवान बने रहने के लिए सूअर के खून से नहाती हैं। खून से नहाने वाली कैनल के इस अजीब शौक ने उन्हें दुनिया भर में कुख्यात कर दिया है। यही नहीं उन पर एक टीवी शो भी बन चुका है। 
 
एमटीवी के रियलिटी शो 'ट्रू लाइफ' में उन्हें सूअर के खून से नहाते हुए दिखाया गया है। टीवी कार्यक्रम में इस मॉडल ने जानवरों के खून से नहाने की बात भी कबूली है। उसने यह भी बताया है कि वह अपने घर के नजदीक के कसाईघर से सूअर का खून खरीदती हैं और उससे नहाती हैं। एमटीवी का यह एपिसोड उन लोगों पर आधारित था, जो कभी भी अपनी जवानी नहीं खोना चाहते।
 
कैनल का मानना है कि कई सौ साल पहले भी लोग इसी तरह से नहाते थे और खुद को तरोताजा व जवान बनाए रखते थे। कैनल कहती हैं कि मुझे सूअर के खून से नहाना अच्छा लगता है और मैं इसे नहीं रोक सकती। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मलेशिया में 16 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार