Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बड़ा खुलासा, हजारों सालों से चांद चुरा रहा है पृथ्वी का पानी

हमें फॉलो करें बड़ा खुलासा, हजारों सालों से चांद चुरा रहा है पृथ्वी का पानी
, शुक्रवार, 6 मई 2022 (11:12 IST)
वॉशिंगटन। हाल ही में हुए एक शोध में खुलासा हुआ है कि हजारों सालों से चांद पृथ्वी का पानी चुरा रहा है। यह पानी चांद पर पत्थरों के नीचे बर्फ के रूप में मौजूद है। इस शोध में कहा गया है कि हो सकता है कि अरबों सालों से चंद्रमा पृथ्वी के वायुमंडल से ही पानी अपने क्रेटरों में बर्फ के रूप में जमा कर रहा है।
 
यूनिवर्सिटी ऑफ अलास्का फेयरबैंक्स द्वारा किए गए इस शोध में कहा गया है कि चंद्रमा  पृथ्वी के मैग्नेटोस्फीयर के हिस्से से होकर गुजरता है और इस दौरान पानी बनाने वाले आयन को खींचता है।
 
शोधकर्ताओं के अनुसार, चंद्रमा पर 840 क्यूबिक मील सतह पर पानी है जो पृथ्वी के वायुमंडल से निकल कर वहां पहुंचा है। ये पानी अमेरिका की हूरोन झील, जो दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी है, को भरने के लिए पर्याप्त है।
 
हालांकि पानी चोरी की यह प्रक्रिया इंसानों के फायदे का सौदा साबित हो सकती है। इस पानी का उपयोग एक दिन चंद्र सतह पर मानव बस्ती बनाए रखने के लिए किया जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BJP नेता तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, राजनीति गर्माई