Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिलाओं को सिखाते हैं पवित्रता, खुद सेक्स करते पकड़ाए धर्मगुरु

Advertiesment
हमें फॉलो करें Moroccan religious
रबात (मोरक्को) , सोमवार, 29 अगस्त 2016 (12:33 IST)
महिलाओं को पवित्रता और संयम की सलाह देने वाले दो धार्मिक नेता मोरक्को में एक कार में सार्वजनिक रूप से सेक्स करते हुए पकड़े गए। खास बात यह है कि वह जिस महिला के साथ पकड़े गए, वह भी महिलाओं को पवित्रता की सीख देती थीं। पकड़े गए लोगों में मौले उमर बेनहमद (63) और फातिमा नेजर (62) हैं जो कि एक धार्मिक संगठनों से जुड़े हैं।
घटना शनिवार को मोहमेदिया की है। यह जगह राजधानी रबात से 64 किलोमीटर और कैसब्लांका से 25 किलोमीटर दूर है। यह दोनों ही 'इस्लामिक यूनिटी एंड रिफॉर्म मूवमेंट' (MUR) के नेता हैं, जो इस्लामिक जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी की वैचारिक शाखा है। बीच पर कार में सेक्स करके हुए पकड़े गए दोनों नेता बेनहमद और फातिमा, एमयूआर के वाइस प्रेसिडेंट थे। 
 
बाद में संगठन के नेताओं की लीडर्स की आपात बैठक के बाद दोनों को संगठन से सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि इन दोनों ने MUR के नियमों का उल्लंघन किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों मोहमेदिया के एक समुद्र तट पर कार में सेक्सुअल पोजिशन में पाए गए। 
 
धार्मिक नेता बेहहमद सात बच्चों के पिता हैं और उन पर भ्रष्टाचार करने की कोशिश के आरोप भी लग चुके हैं। महिला नेता नेजर विधवा हैं और उनके छह बच्चे हैं। दोनों पर व्यभिचार के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, बेनहमद का कहना है कि वह नेजर के साथ कॉमन लॉ मैरिज के तहत रह रहे हैं और उनकी पत्नी उन पर व्यभिचार का मामला नहीं चलाना चाहती। 
 
इस मामले पर बेहहमद और नजीर, दोनों का दावा है कि उन्हें राजनीतिक षडयंत्र के तहत फंसाया जा रहा है क्योंकि अक्टूबर में देश की विधायी संस्था के चुनाव हैं। उल्लेखनीय है कि मोरक्को में शादी से बाहर सेक्स एक अपराध है और ऐसा करने पर एक साल तक की सजा हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अद्‍भुत! व्हेल की उल्टी ने बनाया मालामाल...