Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मास्को की अदालत में गोलीबारी, 4 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Moscow court
, बुधवार, 2 अगस्त 2017 (00:35 IST)
मास्को। रूस की राजधानी मास्को की एक अदालत में मंगलवार को पेशी के लिए आए चार आरोपी गोलीबारी में मारे गए। गोलीबारी उस समय हुई, जब कुछ आरोपियों ने अदालत परिसर में तैनात सुरक्षा अधिकारियों से हथियार छीनने तथा उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की।
         
वकील डायना तातोसोवा ने बताया कि इस मामले के मुख्य जांच अधिकारी ने उन्हें फोन पर जानकारी दी कि बचाव पक्ष के 11 लोगों में से चार लोग गोलीबारी में मारे गए।
  
रूस की तास न्यूज एजेंसी के अनुसार, अदालत में गोलीबारी उस समय हुई, जब कुछ आरोपियों ने अदालत परिसर में तैनात सुरक्षा अधिकारियों से हथियार छीनने तथा उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की। (वार्ता)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डिजिटल जमाने में कुछ भी निजी नहीं : एएसजी