Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मां को हनीमून पर साथ ले गई थी बेटी, सास ने दामाद से ही कर ली शादी, पढ़िए धोखे की दर्दनाक कहानी

Advertiesment
Mother
एक बेटी को उसकी मां ने ही बड़ा धोखा दे दिया। 34 साल की एक महिला ने धोखे की यह दर्दनाक कहानी शेयर की है। लंदन के ट्विकेनहम की रहने वाली लौरेन वॉल की शादी के 2 महीने बाद पति अचानक घर से चले गए। लौरेन वॉल को कुछ दिनों बाद पता चला कि उसकी मां और पति साथ में रह रहे हैं।
 
mirror.co.uk में छपी एक खबर के मुताबिक लौरेन ने अपनी पौल से 2004 में शादी की थी। मां जूली ने बेटी की शादी पर करीब 14 लाख रुपए खर्च किए थे। इससे लौरेन बड़ी खुश हो गई और अपनी मां को हनीमून पर साथ ले गई, लेकिन उसे क्या पता था कि उसके साथ इतना बड़ा धोखा होने वाला है।
 
लौरेन को तब बड़ा झटका लगा जब हनीमून से लौटने के कुछ समय बाद ही जूली और पौल साथ रहने लगे। जिस मां की वह बड़ी देखभाल करती थीं, उन्होंने ही धोखा दे दिया। लौरेन को दूसरा झटका तब लगा जब कुछ महीने बाद ही मां जूली ने पौल के बच्चे को जन्म दिया।
 
कई सालों बाद मां जूली और पौल ने शादी भी कर ली। इस शादी में बेटी लौरेन भी शामिल हुई। उसी व्यक्ति को मां के साथ शादी के वादे करते देखते हुए जिसके साथ कभी वह खुद शादी कर चुकी थी।
 
रिपोर्ट के अनुसार मां जूली ने शुरुआत में रिश्ते को छुपाना चाहा, लेकिन वक्त के साथ उन्होंने गलती मान ली। लेकिन बेवफा पति पौल लौरेन से नजरें भी नहीं मिला पाया। लौरेन का कहना है कि वह इस जीवन में मां को कभी माफ नहीं कर पाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पिछले साल की तरह इस साल भी हम कीवी टीम को पहली गेंद से ही दबाव में लाना चाहेंगे : कोहली