Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सालों तक बिस्तर के नीचे छिपाकर रखा था 670 करोड़ का मोती..

Advertiesment
हमें फॉलो करें Moti of 670 crore
एक अनोखी घटना मे एक मछुआरे के पास अनमोल और विशाल मोती मिला है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा मोती बताया जा रहा है। फिलिपिन्स में अब तक का सबसे बड़ा और विशाल मोती मिला है। जिसकी कीमत अतंरराष्ट्रीय बजार में लगभग 10 करोड़ डॉलर (670 करोड़ रुपए) बताई जा रही है। इसे पाने वाला इसकी कीमत तक नहीं जानता था और इसे अपने बिस्तर के नीचे रखता था।
 
फिलीपीन्स के पालावान द्वीप का एक मछुआरे को 10 साल पहले ये बेशकीमती मोती मिला था। लेकिन उस वक्त वो इसे मामलू चीज समझकर बिस्तर के नीचे रख दिया। ये मोती 2.2 फुट लंबा और 34 किलो का है और ये 6.4 किलो वजनी 'पर्ल ऑफ अल्लाह' से कई गुना बड़ा है। पर्ल ऑफ अल्लाह अब तक का सबसे बड़ा मोती था जिसकी कीमत 4 करोड़ डॉलर (260 करोड़ रुपये) है।
 
झोपड़ी में आग लगने के बाद उस मछुआरे ने इस मोती को एक फिलीपीन्स के एक टूरिस्ट ऑफिसर को दिखाया, इसके बाद इसे इसके राज से पर्दा हट सका। अब फिलीपीन्स के अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि इस इलाके में मोती रखे जाने से अधिक टूरिस्ट इसे देखने के लिए आएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुनिया का सबसे बड़ा मोती हो सकता है। इससे पहले रिकॉर्ड बनाने वाले मोती से यह 5 गुना बड़ा है।
 
2006 में नाव के नीचे मिला: 2006 में एक दिन समुद्र तट पर जब मछुआरा अपनी को खोल रहा था तो उसे नीचे अटका हुआ महसूस हुआ। उसने पाया कि लंगर के नीचे एक विशालकाय मोती अपनी खोल के साथ फंसा हुआ है। वो खोल समेत मोती को घर ले आया। हालांकि, उसे मोती के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उसने इसे भाग्यशाली पत्थर समझकर अपने बिस्तर के नीचे रख दिया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान के इस कदम से नाराज हुआ अमेरिका...