Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

म्यूनिख के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि

हमें फॉलो करें म्यूनिख के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि
, शुक्रवार, 22 जुलाई 2016 (23:45 IST)
म्यूनिख। जर्मनी के ओलंपिया नामक एक बड़े शॉपिंग मॉल में शुक्रवार की शाम अचानक तीन  बंधूकधाारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करके सनसनी फैला दी। पुलिस  मुताबिक शॉपिंग सेंटर हुई इस गोलीबारी में 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मॉल को खाली करवाकर उसे चारों तरफ से घेर लिया है। अभी यहां रुक-रुककर गोलीबारी जारी है। हेलीकॉॅप्टर पर वहां पर तैनात किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने इमरजैंसी घोषित कर दी है। जर्मनी में मौजूद भारतीय दूतावास ने कहा है कि हमले में कोई भी भारतीय घायल नहीं हुआ है। 

गौरतलब है कि कुछ ‍ही दिनों पहले पहले ट्रेन में कुल्डाड़ी से हमला हुआ था, जिसकी जिम्मेदारी आईएस ने ली थी।इसमें कुल्हाडी वाले हमलावर ने पांच लोगों को घायल कर दिया था। आज हुई फायरिंग के बाद मॉल में अफरा-तफरी मच गई। शॉपिंग मॉल को खाली कराया गया है। पुलिस ने सभी लोगों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी है। स्थानीय टीवी प्रसारणों को घटना के लाइव प्रसारण को रोक दिया गया है ताकि मॉल की ताजा जानकारी भीतर हमलावरों तक नहीं पहुंच पाए। 
webdunia

खबरों के मुताबिक अभी तक तीन हथियारबंध हमलावरों के मॉल में होने की जानकारी मिल रही है। हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। स्थानीय प्रशासन ने ताजेे हमले के बाद आपातकाल की घोषणा कर दी है। पुलिस ने रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों को रोक दिया गया है। सड़कों को भी खाली कराया जा रहा है। यहां पर पुलिस द्वारा  हर ‍‍मिनट पर बुलेटिन को जारी किया जा रहा है। यह बुलेटिन जर्मन और अंग्रेजी भाषा में है ताकि लोगों को जानकारी मिल सके। 
webdunia


पुलिस की प्रवक्ता क्लाउडिया कुंटजेल ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना ओलंपिया शॉपिंग मॉल में स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजकर 50 मिनट पर हुई। पुलिस को शक है कि गोलीबारी करने वाले शूटर मैक्डॉनल्स में हो सकते हैंं।  पुलिस को यह पता नहीं चल सका है कि क्या गोलीबारी अन्य स्थानों पर भी हुई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वीआईपी कोटे के कन्फर्म रेल टिकट पर लगेगा तत्काल कोटे का ऊंचा किराया