Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ISIS ने ब्रिटेन के 5 जासूसों का कत्ल करते हुए जारी किया वीडियो

Advertiesment
Muslim militant group
लंदन, बेरूत। इस्लामिक जिहादी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें एक व्यक्ति और नाबालिग लड़का ब्रिटेन की भाषा बोल रहे हैं और वीडियो में पांच लोगों का कत्ल करते हुए दिखाया गया है। दस मिनट के इस वीडियो में आईएस ने ब्रिटेन को हमले की चेतावनी देते हुए कहा है कि यह वीडियो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून के लिए संदेश है।
आईएस का कहना है कि जिन पांच लोगों का कत्ल किया गया है वह सब ब्रिटेन के लिए जासूसी का काम करते थे। वीडियो में एक लड़का दिखाई पड़ता मालूम होता है जो शायद पांच लोगों की हत्या की बात कर रहा है।
 
ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह वीडियो की जांच कर रहा है। वीडियो में एक रेगिस्तान में पांच लोगों के सिर में गोली मारते हुए दिखाया गया है। गोली मारने से पहले उनके अपराध कबूल करवाए गए हैं। वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि उससे दो आतंकवादियों समेत आईएस के ठिकानों के बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया था।
 
मारे गए पांचों लोगों में से कुछ सीरिया के रक्का से हैं जबकि एक व्यक्ति ने खुद को लीबिया के बेनगाज़ी से बताया है। लेकिन इनमें से कोई भी ब्रिटेन का नागरिक नहीं है। कत्ल करने के बाद सेना जैसे कपड़े पहने छह या सात साल का एक बच्चा अंगुली दिखाता दिख रहा है। आईएस अपने वीडियो के प्रोपेगेंडा के लिए बच्चों का इस्तेमाल करता रहा है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi