Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी ने न्यूयॉर्क में सैकड़ों भारतवंशियों से की मुलाकात

Advertiesment
Narendra Modi
न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिलिकॉन वैली में रविवार भारतीय मूल के 18,500 से ज्यादा अमेरिकियों को संबोधित करेंगे लेकिन अगर उनके यहां तीन रात के प्रवास के दौरान होटल लॉबी में आगंतुकों की लगातार जुटी भीड़ और सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रही तस्वीरों को संकेत मानें तो उनमें से कम से कम सैकड़ों से वह मिल चुके हैं।
 
दरअसल, पहली रात में ही कम से कम सौ लोगों से उन्होंने मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थी जब वह दिल्ली से सीधे विमान से डबलिन, आयरलैंड में थोड़ा सा वक्त गुजारने के बाद पहुंचे थे।
 
ड्रमों की धुन पर होटल के बाहर जब सैकड़ों लोग इंतजार कर रहे थे तो मोदी अपने समर्थकों से मुलाकात के लिये अपनी सीक्रेट सर्विस ब्लैक एसयूवी से बाहर आए।
 
वाल्ड्रोफ एस्टोरिया के भीतर जब वह थे तो लॉबी में कई चर्चित भारतवंशी इंतजार कर रहे थे। जब उन्होंने खुद उन्हें पहचाना, तो उन्होंने अपने बैठक कक्ष में उन्हें बुला लिया।
 
उनमें से एक वह थे जिन्होंने पिछले साल सितंबर में मैडिसन स्कवायर गार्डन में उनकी सफल आगवानी का आयोजन किया था। उस वक्त तकरीबन 20,000 लोग जुटे थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi