Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नरेन्द्र मोदी का चीन दौरा, जानें 10 खास बातें...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Narendra Modi
वुहान (चीन)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चीन यात्रा शुरू हो गई। शुक्रवार को मोदी और जिनपिंग ने बैठक भी की। आइए जानते हैं मोदी के चीन दौरे से जुड़ी 10 खास बातें...
 
 
  • भारत और चीन के बीच 1962 के बाद पहली बार आपसी रिश्तों की नई इबारत लिखे जाने के ऐतिहासिक प्रयास के रूप में देखी जा रही इस अनौपचारिक शिखर बैठक को 'दिल से दिल तक' कहा जा रहा है।
  • वुहान के हुबेई प्रांतीय संग्रहालय परिसर में ईस्ट लेक गेस्ट हाउस में दोपहर बाद दोनों नेताओं के बीच बैठक शुरू हुई। दोनों नेताओं के बीच एकांत में बातचीत हुई। 
  • जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री ने संग्रहालय में मार्कीज़ यी की झेंग सांस्कृतिक अवशेष एवं विरासत पर एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शनिवार को दोनों नेता ईस्ट लेक के किनारे टहलते हुए बातचीत करेंगे और नौका विहार भी करेंगे। 
  • मोदी ने कहा कि भारत एवं चीन दोनों की विशेषता रही है कि दोनों संस्कृतियों का विकास नदियों के किनारे हुआ है। इसका पांच हजार साल का इतिहास है। उन्होंने कहा कि वुहान में उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अध्ययन दौरे पर आने का अवसर मिला था। थ्री गोर्जेस बांध के निर्माण को जिस तेजी से और जिस पैमाने पर बनाया गया था, उससे वह बहुत प्रभावित हुए थे। 
  • मोदी ने कहा कि भारत के लोगों ने इस बात को गर्व से देखा है कि उन्होंने (जिनपिंग ने) राजधानी बीजिंग के बाहर दो बार उनका स्वागत एवं सम्मान किया। यह चीनी राष्ट्रपति के मन में भारत के प्रति स्नेह एवं प्रेम का प्रतीक है। भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत एवं सम्मान भारत का स्वागत एवं सम्मान है। इसके लिए जिनपिंग का हृदय से आभार।
  • मोदी ने कहा कि जिनपिंग का नए युग का सपना और हमारा नए भारत का प्रयास विश्व के लाभ के लिए सही दिशा में कदम है।
  • इस बैठक का अधिकारियों द्वारा परस्पर तय कोई औपचारिक एजेंडा नहीं है और यह बातचीत प्रोटोकॅल के बंधन से मुक्त है। न तो इसको लेकर दोनों पक्षों की ओर से कोई संयुक्त दस्तावेज या बयान जारी किया जाएगा और न ही किसी समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। बातचीत का क्या नतीजा निकलेगा, यह बातचीत खत्म होने के बाद ही पता चलेगा। 
  • शिखर सम्मेलन के लिए मोदी की यात्रा को देखते हुए संग्रहालय को बंद कर दिया गया है। संग्रहालय के प्रवेश द्वार पर एक संदेश में लोगों को सूचित किया गया है कि उपकरणों के रखरखाव के कारण संग्रहालय को चार दिनों के लिए बंद किया गया है। संग्रहालय की सीढ़ियों पर लाल कालीन बिछाए गए हैं। 
  • चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के आधिकारिक अखबार पीपुल्स डेली ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि चीन और भारत दोनों देशों की संस्कृतियों में सद्भाव की अवधारणा के समृद्ध विचार हैं।
  • दोनों देशों के नेताओं की जिस स्थान पर मुलाकात हो रही है, वर्ष 2014 में उसी संग्रहालय में भारत पर एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धारा 377 के विरुद्ध याचिकाओं पर एक मई को सुनवाई