Publish Date: Fri, 05 Jan 2018 (15:26 IST)
Updated Date: Fri, 05 Jan 2018 (15:31 IST)
वाशिंगटन। नासा ने गूगल की मदद से अब तक की सबसे बड़ी खोज की है, जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल, नासा ने एक हमारे जैसा एक दूसरा संसार खोज निकाला है।
बताया जा रहा है कि यह सौर मंडल धरती से करीब 2,545 प्रकाश वर्ष दूर है। गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पहली बार सौर मंडल जैसा ही आठ ग्रहों वाला एक और सोलर सिस्टम खोज निकाला है। वैज्ञानिकों ने नए सौर मंडल का नाम केप्लर-90 रखा है।
यह हमारे सौर मंडल के छोटे संस्करण जैसा है। वहीं केप्लर-90 आई इस सौर मंडल का पथरीला ग्रह है जो हर 14.4 दिनों में अपने तारे की परिक्रमा पूरी करता है। नासा के शोधकर्ताओं ने इस खोज को गूगल की मदद से मशीन लर्निंग के जरिए अंजाम दिया है।
मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हिस्सा है जो केप्लर टेलीस्कोप के आंकड़ों का विश्लेषण करता है। केप्लर-90 के ग्रहों की व्यवस्था सौर मंडल जैसी ही है। इसमें भी छोटे ग्रह अपने तारे से नजदीक हैं और बड़े ग्रह उससे दूर हैं।