Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आधुनिक सोयूज यान में तीन अंतरिक्ष यात्री आईएसएस के लिए रवाना

Advertiesment
हमें फॉलो करें आधुनिक सोयूज यान में तीन अंतरिक्ष यात्री आईएसएस के लिए रवाना
बैकनूर , गुरुवार, 7 जुलाई 2016 (09:43 IST)
बैकनूर। रूस के बैकनूर कोस्मोड्रोम से आज तीन अंतरिक्ष यात्री आधुनिक सोयूज अंतरिक्षयान में सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हो गए।
 
नासा की कैथलीन रूबिंस और जैपनीज स्पेस एजेंसी के ताकुया ओनिशी पहली बार अंतरिक्ष यात्री बने हैं। इन दोनों ने दो बार अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके रूसी अंतरिक्षयात्री एंटोली इवानिशिन के साथ आईएसएस पर चार माह तक चलने वाला अभियान शुरू किया। इस अभियान की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात एक बजकर 36 मिनट पर हुई।
 
कजाखस्तान में प्रक्षेपण की फुटेज का प्रसारण करने वाले नासा टीवी के एक कमेंटेटर ने कहा, 'और लिफ्ट- ऑफ (यान का उड़ना) हो गया।' यह प्रक्षेपण दो सप्ताह देर से हुआ है क्योंकि रूसी अंतरिक्ष अधिकारियों को संशोधित यान में कुछ सॉफ्टवेयर परीक्षण और करने थे।
 
नासा की रूबिंस इतालवी अंतरिक्ष यात्री समांथा क्रिस्टोफोरेटी के पृथ्वी पर लौट आने के बाद आईएसएस पर जाने वाली पहली महिला होंगी। समांथा किसी महिला द्वारा सबसे लंबी अंतरिक्षीय उड़ान (199 दिन) का रिकॉर्ड कायम करके पिछले साल जून में लौट आई थीं।
 
आईएसएस अंतरिक्ष वेधशाला वर्ष 1998 से लगभग 28 हजार किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पृथ्वी के चक्कर लगा रही है। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : नासा 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रिटेन को थी भारत-पाक के बीच परमाणु युद्ध की आशंका