Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नवाज शरीफ की बेटी मरियम की आज होगी पेशी

हमें फॉलो करें नवाज शरीफ की बेटी मरियम की आज होगी पेशी
इस्लामाबाद , मंगलवार, 4 जुलाई 2017 (21:00 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज पनामागेट मामले में सुप्रीम कोर्ट  द्वारा नियुक्त दल के सामने आज पहली बार पेश होंगी।
 
43 वर्षीय मरियम पनामागेट मामले में जांच कर रहे संयुक्त जांच दल (जेआईटी) के सामने एक महिला पुलिस  अधिकारी के साथ पेश होंगी। जर्मनी के एक अखबार ने पहले कहा था कि मरियम पनामा पेपर्स मामले में  सामने आईं विदेशी कंपनियों की एक लाभार्थी स्वामी हैं।
 
मरियम 2013 में पाकिस्तान में आम चुनाव के प्रचार अभियान में सक्रिय रही थीं। उनका नाम मार्च महीने में  बीबीसी की सौ राजनीतिक महिला वंशजों की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप के  साथ आया था।
 
दुनिया न्यूज की खबर के अनुसार छह सदस्यीय जांच समिति ने पुलिस महानिरीक्षक को पत्र लिखकर मरियम  के पेश होने के लिए एक महिला पुलिस अधिकारी को तैनात करने को कहा था, जिसके बाद विशेष शाखा की  एसपी उरसाला सलीम को यह काम सौंपा गया।
 
शरीफ के बड़े बेटे हुसैन नवाज आज छठी बार समिति के सामने पेश हुए। यह समिति पनामा पेपर्स मामले में  शरीफ और उनके बेटों के कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही है। शरीफ के छोटे बेटे हसन को दो बार समिति ने  तलब किया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस महीने में जारी होगा 200 का नोट