suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नेपाल में भूकंप के हल्के झटके

Advertiesment
Nepal
काठमांडू। नेपाल में शुक्रवार को तकरीबन आधी रात को 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नेपाल में 25 अप्रैल को विनाशकारी भूकंप आया था। इसके बाद से देश भूकंप बाद के बार-बार आ रहे झटकों से जूझ रहा है।

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने बताया कि रात 12 बजकर 5 मिनट पर आए भूकंप बाद के इस झटके का केंद्र काठमांडू के पूर्व में 75 किलोमीटर दूर डोलखा जिले में था।

इसके साथ ही गोरखा भूकंप के बाद से 4 या इससे अधिक तीव्रता वाले कुल 355 झटके आए हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi