Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

माउंट एवरेस्ट पर स्वच्छता अभियान, इकट्ठा किया गया 10000 किलोग्राम कूड़ा

हमें फॉलो करें माउंट एवरेस्ट पर स्वच्छता अभियान, इकट्ठा किया गया 10000 किलोग्राम कूड़ा
, मंगलवार, 28 मई 2019 (07:41 IST)
काठमांडू। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहले स्वच्छता अभियान के दौरान 10000 किलोग्राम से अधिक ठोस अपशिष्ट इकट्ठा किया गया है। नेपाल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
यह अभियान 14 अप्रैल को शुरू हुआ था जिसका लक्ष्य दुनिया की इस सबसे ऊंची चोटी पर से टनों अपशिष्ट को वापस लाना था। एवरेस्ट पर हाल के समय में कूड़ों का ढेर लग गया है।
 
हिमालयन टाइम्स की खबर है कि 45 दिन के एवरेस्ट सफाई अभियान के दौरान 10000 किलाग्राम से अधिक कचरा इकट्ठा किया गया। सोलूखुंबू जिले की खुंबू पासंगलहामू ग्रामीण नगर पालिका की अगुवाई में यह अभियान चलाया गया। 
 
सागरमाथा प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष एंग दोरजे शेरपा के अनुसार एवरेस्ट पर चढ़ाई के इतिहास में पहली बार सरकारी और गैर सरकारी एजेंसियों की मदद से यह विशाल एवरेस्ट सफाई अभियान चलाया गया। 
 
शेरपा ने कहा कि माउंट एवरेस्ट के ऊंचे शिविरों में कम से कम चार शव और पर्वतारोहियों द्वारा छोड़े गए कूड़े इस अभियान के दौरान एकत्र किए गए। खबर के अनुसार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर यह अभियान सोमवार को खत्म हुआ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Honda ने लांच किया एक्टिवा 5जी और सीबी शाइन का नया मॉडल, ये हैं नए फीचर्स