Publish Date: Fri, 23 Aug 2024 (13:10 IST)
Updated Date: Fri, 23 Aug 2024 (13:10 IST)
nepal bus accident : नेपाल में पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस तनहुन के पास एक नदी में गिर गई। यूपी में रजिस्टर्ड इस बस में 40 भारतीय सवार थे। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि अब तक 14 भारतीयों की लाशें बरामद हो चुकी हैं जबकि16 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। लापता लोगों की तलाश में नेपाल पुलिस और NDRF जुटी है।
तनहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने बताया कि मार्सयांगडी अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 स्थित ऐन पहरा के पास नदी में बस गिर गई।
जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने पुष्टि करते हुए कहा कि UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई है। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।
नेपाल में भारतीय यात्री बस के नदी में गिरने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। बस में सवार सभी लोग भारतीय थे और नेपाल यात्रा पर गए थे। दुर्घटनाग्रस्त बस का नंबर यूपी एफटी 7623 बताया जा रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें