Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

न्यूजीलैंड हमला : हमलावर ने 5 बंदूकों से चलाई थी गोलियां, अब आग्नेयास्त्र नियमों में होगा बदलाव

हमें फॉलो करें न्यूजीलैंड हमला : हमलावर ने 5 बंदूकों से चलाई थी गोलियां, अब आग्नेयास्त्र नियमों में होगा बदलाव
, शनिवार, 16 मार्च 2019 (08:13 IST)
क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने कहा कि क्राइस्टचर्च शहर में दो मस्जिदों पर हिंसक हमलों के बाद देश के आग्नेयास्त्र नियमों में बदलाव होगा। एक बंदूकधारी ने शुक्रवार को मस्जिदों पर हमला किया जिसमें 49 लोग मारे गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
सुश्री आर्डर्न ने कहा कि मुझे बताया गया कि मुख्य अपराधी ने पांच बंदूकों का इस्तेमाल किया, उसके पास इन बंदूकों का लाइसेंस था। मुझे बताया गया उसने यह लाइसेंस 2017 के नवंबर में हासिल किया था। मैं आपको एक बात अभी बता सकती हूं कि अब हमारे बंदूक कानून बदल जाएंगे। प्रधानमंत्री ने बताया कि 2005, 2012 और 2017 में न्यूजीलैंड में बंदूक कानूनों को बदलने के प्रयास किए गए थे। अब बदलाव का समय है। 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमलों के मद्देनजर कानून प्रवर्तन ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था उनमें से एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक पर हत्या का आरोप लगाया गया। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया गया। सुश्री आर्डर्न ने कहा कि इस व्यक्ति ने दुनियाभर में यात्रा की और न्यूजीलैंड में कुछ-कुछ अवधियों में समय बिताया। वह क्राइस्टचर्च का रहने वाला नहीं है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात कांग्रेस की वेबसाइट हैक, अपलोड की हार्दिक की आपत्तिजनक फोटो