Publish Date: Thu, 27 Aug 2020 (18:25 IST)
Updated Date: Thu, 27 Aug 2020 (18:26 IST)
वियतनाम के एक 92 साल के बुजुर्ग आदमी ने पिछले करीब 80 साल से अपने बाल नहीं काटे हैं। अब उनके बाल करीब 5 मीटर लंबे हो गए हैं। इतना ही नहीं, इतने सालों में उन्होंने कभी अपने बालों में कंघा तक नहीं किया।
नगुयेन वान चेइन नाम के इस शख्स के बाल नहीं काटने के पीछे उनका डर है। उन्हें लगता है बाल काटे तो हो जाएगी मौत।
मीडिया में उनके लंबे बालों वाली तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। उन्होंने मीडिया को बताया, 'यदि मैंने अपने बाल काट दिए तो मैं मर जाऊंगा'
चेइन के बाल नहीं काटने की दरअसल एक और वजह है। उनका कहना है कि ईश्वर ने पैदा होते समय जो कुछ भी दिया है, उसे छूना नहीं चाहिए। इसलिए मैंने तय किया कि मैं अपने लिए कोई बदलाव नहीं करुंगा। चेइन ने कहा, 'मैं बालों की सेवा करता हूं। कपडे से इसे ढंकता और साफ रखता हूं।
उन्होंने बताया कि जब वह स्कूल में थे तब वह अपने बाल कटवाते थे। लेकिन तीसरी कक्षा में स्कूल छोड़ने के बाद उन्होंने न तो बाल कटवाने और न ही उन्हें कंघी करने का फैसला किया। उन्होंने बालों को धोना भी बंद कर दिया।
webdunia
Publish Date: Thu, 27 Aug 2020 (18:25 IST)
Updated Date: Thu, 27 Aug 2020 (18:26 IST)