Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नाइजीरिया में चर्च में गोलीबारी, 11 की मौत

हमें फॉलो करें नाइजीरिया में चर्च में गोलीबारी, 11 की मौत
अबुजा , सोमवार, 7 अगस्त 2017 (10:24 IST)
नाइजीरिया के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक चर्च पर हमला कर दिया जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल हो गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि यह हमला स्थानीय समुदाय के लोगों के बीच उत्पन्न हुए एक विवाद के बाद हुआ। पुलिस के अनुसार बंदूकधारियों ने एक व्यक्ति की तलाश के दौरान चर्च पर हमला किया।
 
अनमब्रा राज्य के पुलिस प्रमुख गारबा उमर ने कहा कि बंदूकधारियों ने ओजुबुलु के एक चर्च में तड़के हमला कर दिया। उमर ने बताया कि बंदूकधारी एक स्थानीय व्यक्ति को मारने का प्रयास कर रहे थे। बंदूकधारी उस व्यक्ति की तलाश करते हुए चर्च में घुसे और गोलीबारी की। इस मामले में अभी तक किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 
इस हिंसा को मादक पदार्थों की तस्करी से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।
 
गौरतलब है कि नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में मुख्य रूप से ईसाई समुदाय के लोग रहते हैं और चर्च में इस प्रकार की हिंसा आम तौर पर नहीं होती है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केरल जैसी हिंसा अगर भाजपा के राज्य में होती तो अवॉर्ड्स लौटा दिए जाते- जेटली