Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बलूचिस्तान में लोकतंत्र नहीं, आम हैं हत्याएं और अपहरण

हमें फॉलो करें बलूचिस्तान में लोकतंत्र नहीं, आम हैं हत्याएं और अपहरण
, गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (18:11 IST)
जेनेवा। बलूचिस्तान ह्यूमन राइट्‍स कौंसिल (BHRC) के उपाध्यक्ष हसन हमदम ने कहा कि बलूचिस्तान में लोकतंत्र नाम की चीज ही नहीं है। यहां पाकिस्तानी सेना ही सीधे शासन कर रही है।
 
हमदम ने एनएनआई से बातचीत में कहा कि यहां हालात बहुत ही ज्यादा खराब हैं। पाकिस्तान द्वारा बलूचिस्तान में रोज अपहरण और हत्याएं करवाई जा रही हैं।
ALSO READ: बलूचिस्तान नहीं है पाकिस्तान का हिस्सा, जानिए पाक कब्जे की कहानी
यहां इस्लामाबाद से सीधे पाकिस्तानी सेना ही शासन कर रही है। सरकार द्वारा यहां के लोगों का शोषण किया जा रहा है। यहां के संसाधनों का देश के दूसरे हिस्सों उपयोग किया जा रह है। यहां के लोग खाली हाथ हैं।
 
उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान में संसाधनों की कोई कमी नहीं है, लेकिन बलूच लोग फिर भी सबसे गरीब हैं। पाकिस्तान सरकार को यहां के लोगों से और उनके विकास से कोई लेना-देना नहीं है।
यहां हालात इतने खराब हैं कि बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था नहीं है। युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। इतना ही नहीं लोगों के पास मूलभूत सुविधाएं और अधिकार भी उपलब्ध नहीं हैं।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना बलूच बुद्धिजीवियों, विद्यार्थियों और अन्य लोगों को झूठे मामलों में फंसा रही है। दरअसल, हकीकत तो यह है कि यदि आप पाकिस्तान के खिलाफ कुछ बोलते हैं तो इसका मतलब है कि आप इस्लाम और मुस्लिमों के खिलाफ हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Samsung Galaxy A50s : ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ Samsung ने भारत में लांच किए दो धमाकेदार स्मार्ट फोन