Publish Date: Wed, 09 Sep 2020 (17:58 IST)
Updated Date: Wed, 09 Sep 2020 (18:17 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) को नॉर्वे के सांसद ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच शांति समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए नामित किया गया है।
ट्रंप को अगर नोबेल शांति पुरस्कार मिल जाता है तो वे लगातार दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे, जो इस पुरस्कार से सम्मानित होंगे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को साल 2009 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला था। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के चंद दिनों पहले ही शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए ट्रंप को नामित किया गया है।
नॉर्वे संसद के क्रिश्चियन ताइब्रिंग ने डोनाल्ड ट्रंप को नामित किया। ताइब्रिंग नॉर्वे की संसद के चार बार से सदस्य हैं और नाटो की संसदीय असेंबली का हिस्सा हैं। उन्होंने यूएई और इजरायल के बीच बेहतर संबंधों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए ट्रंप को श्रेय दिया।
सोशल मीडिया पर आई यह प्रतिक्रिया : ट्रंप के नॉमिनेट की खबर आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर रिएक्शन भी आना शुरू हो गए। कुछ लोग इस फैसले को लेकर खुश दिखे तो कई लोगों ने मीम शेयर करते हुए कहा कि ‘न जाने 2020 में और क्या-क्या देखना होगा।
नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप के नॉमिनेशन को लेकर एक यूजर ने ट्वीट कर कहा कि बस अब बहुत हो गया 2020। अब यहीं पर रुक जाओ। एक अन्य यूजर ने तंजभरा ट्वीट किया कि नोबेल शांति पुरस्कार है या स्टार परिवार अवॉर्ड? एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है और लोग कहते हैं कि बॉलीवुड अवॉर्ड पहले से ही फिक्स नहीं रहते हैं।
webdunia
Publish Date: Wed, 09 Sep 2020 (17:58 IST)
Updated Date: Wed, 09 Sep 2020 (18:17 IST)