Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, जापान बोला- सबक सिखाने का वक्त

हमें फॉलो करें उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, जापान बोला- सबक सिखाने का वक्त
टोक्यो , शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (11:34 IST)
टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को कहा कि जापान दुनिया की शांति के लिए खतरा पैदा करने वाली उत्तर कोरिया की खतरनाक एवं उकसावे वाली गतिविधियों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उत्तर कोरिया ने आज एक बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया जो जापान के ऊपर से हो कर गुजरी है।
 
आबे ने कहा, 'हम यह कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते कि शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के उस दृढ़ एवं एकजुट संकल्प को उत्तर कोरिया प्रभावित करे जो संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्रों में जाहिर हुआ है। हम इस क्रूर कृत्य के खिलाफ एक बार फिर एकजुट हैं।
 
उन्होंने कहा कि अगर उत्तर कोरिया इस रास्ते पर लगातार चलता रहेगा तो उसका कोई भविष्य नहीं होगा। हमें उत्तर कोरिया को यह समझाना होगा।
 
जापान में आज तड़के इस खबर से हलचल मच गई कि उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया जो जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइदो के ऊपर से हो कर गुजरी। एक माह से भी कम समय में उत्तर कोरिया ने इस तरह का यह दूसरा मिसाइल प्रक्षेपण किया है।
 
आबे ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक बुलाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एकजुट होने का समय आ गया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अफगानिस्तान में महत्वपूर्ण चुनौतियों की जड़ है पाकिस्तान : अमेरिका