Publish Date: Thu, 03 Jan 2019 (17:38 IST)
Updated Date: Thu, 03 Jan 2019 (17:41 IST)
पुले खुमरी। उत्तरी अफगानिस्तान के बागलान प्रांत में सुरक्षा बलों की एक चौकी पर तालिबानी आतंकवादियों के बुधवार रात किए गए हमले में कम से कम 8 सैनिक मारे गए।
एक स्थानीय अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि तालिबानी आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की एक चौकी को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें कम से कम 8 सैनिक मारे गए और 2 अन्य घायल हो गए।
प्रवक्ता ने बताया कि इस हमले के बाद आसपास के स्थानों की सुरक्षा बढ़ा गई है और सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान को तेज कर दिया है। (वार्ता)