बयालीस वर्षीय कॉलिन डॉब्सन अपने तीस शिष्यों को नियमित रूप से धीमे-धीमे चलते हुए निर्देश देते हैं। उस समय उनमें प्रत्येक व्यक्ति अपना व्यायाम करता रहता है। इनमें से कुछ जिम आने वाले लोगों ने कहा कि वे न्यूड व्यायाम करना चाहते हैं तो कोच डॉब्सन ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी, लेकिन उनका कहना है कि वे कुछ कारणों से इस प्रकार के व्यायाम सत्रों को महिलाओं के लिए उचित नहीं समझते हैं। पर अगर महिलाएं ऐसा करना चाहती हैं तो उन्हें ऐसी अवस्था में व्यायाम अपने घर में या स्टूडियो के एकांत हिस्से में करना होगा।
विदित हो कि डॉब्सन के शिष्यों में एक डॉक्टर, एक वकील और एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी है। उनका सबसे छोटा शिष्य 18 वर्ष का है तो बूढ़े लोगों में एक वृद्ध दम्पति हैं जोकि 70 से 80 वर्ष के आयु वर्ग के हैं। उनका एक शिष्य के साथ प्रति सेशन 20 पौंड का पड़ता है। जो लोग अपनी निजी निगरानी में व्यायाम करना चाहते हैं, इसे वे स्टूडियो में, उसके अपने घर में या कभी-कभी गर्मियों में घर से बाहर कर सकते हैं। उनका कहना है कि आप देख सकते हैं कि मांसपेशियां बनाने वाले शिष्य अपना व्यायाम शीशे के सामने कर रहे हैं।
डॉब्सन का कहना है कि वे महिलाओं से एक मशीन पर निर्वस्त्र होकर व्यायाम करने को नहीं कहते हैं। कुछेक कारणों से पुरुष भी ऐसा नहीं करते हैं। मेरे ज्यादातर शिष्य किसी चटाई या किसी मोटे कपड़े पर व्यायाम करते हैं। इसके अंतर्गत वे शरीर को खींचने का काम, फिजिकल फिटनेस की गतिविधियों और योगा करते हैं। पर ऐसा कपड़ों में न करने से आपको वस्त्रों से मुक्ति मिलती है। बॉडी मूवमेंट बहुत अधिक स्वाभाविक और अधिक मुक्त हो जाता है।
उनका कहना है कि साउथ यॉर्क्स के बार्न्सली में योगा और फिटनेस के सेशन ऐसे बहुत से प्रकृतिवादियों को भी आकर्षित करते हैं जो कि ऐसा करने की मात्र इच्छा रखते हैं, लेकिन किन्हीं कारणों से कर नहीं पाते हैं।