Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओबामा में ट्रंप पर झूठ बोलने और वॉशिंगटन में हिंसा भड़काने का लगाया आरोप

हमें फॉलो करें ओबामा में ट्रंप पर झूठ बोलने और वॉशिंगटन में हिंसा भड़काने का लगाया आरोप
, गुरुवार, 7 जनवरी 2021 (12:02 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 नवंबर के चुनाव परिणाम के बारे में लगातार झूठ बोला है और बुधवार को वॉशिंगटन में राजधानी इमारत में हिंसा को उकसाया है।
ओबामा ने एक बयान में कहा कि इतिहास में इस हिंसक घटना को याद रखा जाएगा जिसे मौजूदा राष्ट्रपति द्वारा उकसाया गया है, जो कानूनी तरीके से हुए चुनाव के परिणाम को लेकर आधारहीन झूठ बोल रहे हैं। यह हमारे देश के लिए अपमान और बहुत शर्म की बात है। रिपब्लिकन नेता अपने समर्थकों को चुनाव के बारे में सच्चाई बताने को तैयार नहीं हैं। रिपब्लिकन नेता या तो सच्चाई को अनदेखा करते रहें या फिर वास्तविकता को स्वीकार करें।
 
उल्लेखनीय है कि ट्रंप समर्थकों ने राजधानी इमारत पर हमला कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। यह हिंसक घटना उनके द्वारा व्हाइट हाउस के पास हजारों समर्थकों को संबोधित किए जाने के बाद हुई। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को वहां से तितर-बितर कर दिया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Updates : दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का ट्रैक्टर मार्च, सरकार से चर्चा से एक दिन पहले दिखाई ताकत