Publish Date: Mon, 19 Mar 2018 (19:32 IST)
Updated Date: Mon, 19 Mar 2018 (19:38 IST)
न्यूयॉर्क। अगर आप अपने मोटापे से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एक नए अध्ययन के अनुसार, भूख को नियंत्रित करने में उपयोगी, प्राकृतिक रूप से पैदा होने वाले हार्मोन की तरह काम करने वाले तत्व से मोटापे से ग्रस्त लोग वजन कम कर सकते हैं।
सीमेग्लूटाइड नाम के इस तत्व की रासायनिक संरचना पेप्टाइड1 जैसे हार्मोन ग्लूकागोन से काफी हद तक मिलती-जुलती है। यह अध्ययन शिकागो में एंडोक्राइन सोसायटी की वार्षिक बैठक में प्रस्तुत किया गया। अध्ययन में 957 लोगों ने भाग लिया जिसमें से 35 फीसदी पुरुष थे। सभी भागीदारों का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) कम से कम 30 था, लेकिन उन्हें मधुमेह नहीं था।
सभी को मासिक डाइट और व्यायाम करने के लिए काउंसिलिंग दी गई। सीमेग्लूटाइड लेने वाले सभी लोगों का एक साल बाद वजन घटने लगा। शोधकर्ताओं ने बताया कि लोगों को इस दवा की जितनी अधिक मात्रा दी गई, उनका औसत वजन उतना अधिक घटने लगा। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Mon, 19 Mar 2018 (19:32 IST)
Updated Date: Mon, 19 Mar 2018 (19:38 IST)