Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विचित्र परंपरा! जानकर चौंक जाएंगे...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Odd tradition
नोम पेन्ह (कंबोडिया)। हालांकि सेक्स के मामले में पश्चिमी समाज को उदार माना जाता है, लेकिन कुछ एशियाई देशों में ऐसी जनजातियां हैं जिनकी इस मामले में उदारता देखकर पश्चिम के लोग भी शरमा जाएं। दुनियाभर में प्यार, सेक्स और शादी की अनेकों अनोखी परंपराएं हैं लेकिन कुछ परंपराए ऐसी हैं जिनसे सारी दुनिया चौंक जाती है और आश्चर्य की बात है कि ये परम्पराएं अनुदार एशियाई देशों में हैं।
 
कंबोडिया में एक परंपरा के अनुसार महिलाएं कई पुरुषों से संबंध बनाकर ही अपने लिए पति चुनती हैं। यहां की क्रिउन जनजाति के लोग शादी की एक अनोखी परंपरा को निभाते हैं। इस परंपरा के अनुसार इस जनजाति की लड़कियां कई लड़कों से संबंध बनाने के लिए स्वतंत्र होती हैं। लड़कियों की सहूलियत के लिए पिता अपनी बेटी के लिए घर से दूर एक 'लव हट' बनाता है। इस कबीले में घर के लोग लड़की को संबंध बनाने के लिए बढ़ावा देते हैं। यही वजह है कि इस हट में लड़की के लिए तमाम सुविधाएं भी होती हैं।
 
पर लड़कियों को सेक्स संबंधी आजादी युवा अवस्था में आने के बाद ही दी जाती है। लड़कियां तब तक कई लड़कों के साथ संबंध बनाती है जब तक उनको शादी के लिए अपना सही पार्टनर नहीं मिल जाता। इस कबीले में लड़के, लड़कियों की दोस्ती पर कोई रोक-टोक नहीं होती। लड़के और लड़कियां किसी के भी साथ संबंध बनाने के लिए आजाद होते हैं।
 
चौंकाने वाली बात ये है कि जहां दुनिया एड्स और एचआईवी से लड़ रही है। वहीं इस जनजाति के लोग युवाओं को बिना किसी सुरक्षा के यौन संबंध बनाने के लिए खुले तौर पर प्रोत्साहित करते हैं। लेकिन यहां ऐसा माना जाता है कि इस तरह की बीमारियां पश्चिमी देशों में ही पनपती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर चोरों का बड़ा कारनामा, चुराए देश के 8,210 करोड़