Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका में हजारों भारतीय मूल के लोगों की जान को खतरा, खाली कराया शहर...

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका में हजारों भारतीय मूल के लोगों की जान को खतरा, खाली कराया शहर...
, सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 (12:19 IST)
अमेरिका के सबसे ऊंचे बांध के टूटने के डर से आसपास के रिहायशी इलाकों को खाली कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कैलीफॉर्निया के यूबा शहर में क्षतिग्रस्त ओरविल बांध के टूटने के डर से 130,000 लोगों को आसपास के इलाकों से हटाया गया है। यहां भारतीय मूल के लोगों की एक बड़ी आबादी रहती है। माना जाता है कि इस शहर की 13 फीसदी आबादी भारतीय मूल के लोगों की है। 
 
दरअसल बांध में एक बड़ा छेद होने के बाद उसके टूटने का खतरा पैदा हो गया है जिसके चलते स्थानीय प्रशासन ने ये कदम उठाया। विशेषज्ञों का मानना है कि जल्द ही अगर डैम से पानी के रिसाव को नहीं रोका गया तो एक बड़ी तबाही का खतरा पैदा हो सकता है। 
 
उत्तरी कैलिफोर्निया की युबा सिटी में बना ओरविल डैम अमेरिका का सबसे ऊंचा डैम माना जाता है. करीब 800 फीट की ऊंचाई पर बना यह डैम 1968 में बनकर तैयार हुआ था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आजम खान ने अमर सिंह को बताया दल्ला और सांड