Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लिंग को छोटा बनाने के लिए सर्जरी

हमें फॉलो करें लिंग को छोटा बनाने के लिए सर्जरी
अमेरिका में दुनिया में पहला ऐसा ऑपरेशन किया गया है जिसमें एक किशोर के लिंग का आकार छोटा किया गया। किशोर ने ऑपरेशन का अनुरोध किया क्योंकि उसका लिंग आकार में इतना अधिक बड़ा हो गया था कि वह सेक्स करने लायक ही नहीं रह गया था। मेल ऑनलाइन में अलेक्स रॉबर्टसन का कहना है कि किशोर के लिंग की लम्बाई सात इंच हो गई थी और शिथिल हालत में इसका दायरा या घेरा 10 इंच का हो गया था। बड़े आकार के बावजूद तनाव में होने के बावजूद उसके लिंग में कोई बढ़ोतरी नहीं होती थी वरन यह मात्र कड़ा होकर रह जाता था।

ऑपरेशन करने वाले सर्जन का कहना है कि इसका घेरा या परिधि बहुत बड़ी थी और इसका आकार एक रग्बी बॉल जैसा था। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने इसका नाप लेना जरूरी नहीं समझा, लेकिन उनका कहना है कि यह अभी भी पर्याप्त रूप से प्रभावी है। इसके कारण लड़का खेलों में भी भाग नहीं ले पाता था। जब डॉक्टरों ने लड़के का परीक्षण किया तो उन्हें बड़ा आश्चर्य हुआ। उनका कहना था कि यह एक अमेरिकी फुटबॉल के आकार का था।

इस किशोर का इलाज करने वाले यूरोलॉजिस्ट जो कि यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा में कार्यरत हैं, राफेल कैरियन का कहना था किशोर ने उनसे पहला सवाल पूछा था, क्या आप मेरे लिंग को अधिक छोटा बना सकते हैं। इस स्थिति के चलते लड़के को न केवल अवांछित लिंगोत्थान (इरेक्शन) होता था वरन वह भारी और बड़े लिंग के कारण पैंट भी नहीं पहन पाता था। इसके चलते उसके लिंग का आकार भी बेढंगा हो गया था। इतना ही नहीं उसके नियमित पहने जाने कपड़ों के पीछे भी यह शर्मिंदगी का कारण बनता था।   

डॉ. कैरियन का कहना है कि उसका लिंग फूलकर एक गुब्बारे की शक्ल ले चुका था। इसकी लंबाई तो सामान्य थी, लेकिन घेरा बहुत अधिक बढ़ गया था। डॉक्टरों का कहना था कि अभी तक दुनिया में कहा जाता था कि लिंग लम्बा और मोटा बनाएं, लेकिन यह पहला मौका था जबकि इसे छोटा बनाने के लिए कहा गया था। अंत में डॉक्टरों ने उस तरह का ऑपरेशन करने का फैसला किया जो कि पीरोनी बीमारी के इलाज के लिए किया जाता है। यह एक ऐसी बीमारी होती है जिसके अंतर्गत लिंग के एक छोर से दूसरे छोर तक स्कार टिशू विकसित हो जाते हैं और इनके कारण लिंग का आकार टेढ़ा हो जाता है।

दो दिन तक अस्पताल में रहने के बाद किशोर घर लौट आ गया और वह इस बात को लेकर खुश भी था कि अब उसका लिंग अपेक्षाकृत लम्बा और औसत आदमियों के लिंगों की तुलना में अधिक मोटा है। लेकिन अब यह सामान्य आकार में आ गया है और इससे वह बहुत संतुष्ट था। इस ऑपरेशन की जानकारी द जर्नल ऑफ सेक्सुअल मेडिसन में प्रकाशित हुई। डॉ. कैरियन का कहना है कि उन्हें जीवन में पहली बार ऐसा कोई ऑपरेशन करने का सौभाग्य मिला है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रेस्ट साइज को कम, ज्यादा करना मार्टिना के हाथ