Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाक सेना का दावा, उड़ाई भारतीय चौकियां, जारी किया वीडियो

हमें फॉलो करें पाक सेना का दावा, उड़ाई भारतीय चौकियां, जारी किया वीडियो
इस्लामाबाद , रविवार, 4 जून 2017 (13:40 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि उसने भारतीय चौकियों को ध्वस्त कर किया है। सेना ने रविवार को अपने दावे के समर्थन में एक वीडियो जारी किया जिसमें नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैन्य चौकियों को  नुकसान को दिखाया गया है।
 
पाकिस्तानी सेना की, भारतीय पक्ष द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन पर जवाबी कार्रवाई में नियंत्रण रेखा के ताता पानी सेक्टर में पांच भारतीय सैनिकों को मार गिराने के दावे के एक दिन बाद 27 सेकंड का यह वीडियो जारी किया गया है।
 
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने आज तड़के ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट किया। वीडियो के साथ संक्षिप्त जानकारी में उन्होंने कहा, 'भारतीय पक्ष द्वारा निर्दोष नागरिकों पर बिना उकसावे के की गई गोलीबारी के जवाब में पाक सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर भारतीय पक्ष की तबाही दिखाती वीडियो क्लिप।' दो हफ्ते में यह दूसरा मौका है जब पाकिस्तानी सेना ने ऐसा वीडियो जारी किया है।
 
इससे पहले 24 मई को भी उसने एक वीडियो जारी किया था जिसमें कथित तौर पर नियंत्रण रेखा पर भारतीय पक्ष को हुए भारी नुकसान को दिखाया गया था। इससे पहले भारतीय सेना ने एक वीडियो क्लिप जारी की थी जिसमें पाकिस्तानी चौकियों पर किए गए दंडात्मक हमले को दिखाया गया था।
 
सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने शनिवार को दावा किया था कि उसने गोलीबारी में पांच भारतीय सैनिकों को मार गिराया और भारतीय बंकरों को तबाह कर दिया। पाकिस्तानी सेना द्वारा सीमापार गोलीबारी के बारे में और कोई विवरण नहीं दिया गया।
 
भारतीय सेना ने शनिवार को कहा था कि पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर किए गए संघषर्विराम उल्लंघन में एक महिला जख्मी हो गई था। इस पर भारतीय पक्ष ने जवाबी कार्रवाई की। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नारे, भाषण और संदेशों से नहीं, रचनात्मक उपायों से संवरेगा पर्यावरण