Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

युद्ध से घबराया पाक बोला, हम हमेशा दुश्मन नहीं रह सकते

Advertiesment
हमें फॉलो करें India
इस्लामाबाद , रविवार, 9 अक्टूबर 2016 (11:42 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल (सेवानिवृत्त) नसीर खान जंजुआ ने भारत के साथ मतभेदों को दूर करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को चेताया है कि दोनों परमाणु संपन्न देश हैं और दोनों के बीच हमेशा शत्रुता नहीं रह सकती। इस बीच अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत जलील अब्बास जिलानी ने कहा कि युद्ध भारत और पाकिस्तान के लिए विकल्प नहीं है।
 
जनरल जंजुआ ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि दोनों देशों के बीच के मतभेद दूर होने चाहिए तथा हमें बातचीत करके समस्याओं को दूर करना चाहिए। अच्छा होगा कि यह काम हम अपने आने वाली पीढ़ियों पर छोड़ने की बजाय खुद ही करें। अपने मतभेदों को दूर करके हमें आगे बढ़ना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि मतभेदों को दूर करने के निश्चय के बारे में भारत को बेहद स्पष्ट तौर पर बता दिया गया है, साथ ही हमारा यह संदेश किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार होने का भी संकेत देता है।
 
इस बीच अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत जलील अब्बास जिलानी ने कहा कि युद्ध भारत और पाकिस्तान के लिए विकल्प नहीं है और उनका देश मानता है कि कश्मीर मुद्दे सहित सभी द्विपक्षीय विवादों को बातचीत के जरिये हल करने की जरूरत है।
 
जिलानी ने कहा कि युद्ध कोई विकल्प नहीं है। कारण यह है कि दोनों ही देशों को आर्थिक विकास की जरूरत है और उन्हें लोगों के कल्याण के लिए काम करना है। (एजेंसियां) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी पर मायावती का बड़ा हमला