Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका में पाक पीएम के खिलाफ नारेबाजी, रोकना पड़ा भाषण

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका में पाक पीएम के खिलाफ नारेबाजी, रोकना पड़ा भाषण
वाशिंगटन , शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2015 (23:12 IST)
वाशिंगटन। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ शुक्रवार को जब अमेरिकी थिंक टैंक को संबोधित कर रहे थे तभी एक प्रदर्शनकारी ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत को आजाद करने मांग की। कार्यकर्ता का कहना है कि सेना अपहरण, प्रताड़ना और हत्याओं में शामिल है।
 
शरीफ ने यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में जैसे ही अपना संबोधन शुरू किया, एक प्रदर्शनकारी ने ‘फ्री बलूचिस्तान’ की नारेबाजी की। उसने शरीफ को ‘ओसामा बिन लादेन’ का दोस्त भी बताया।
 
फ्री बलूचिस्तान कैम्पेन यूएसए के अहमद मुस्ती खान ने एक पोस्टर भी ले रखा था जिसमें लिखा था ‘फ्री बलूचिस्तान’।
 
हालांकि, घटना के बाद उसे सुरक्षा बल सभागार से बाहर ले गए। पर इस घटना के चलते शरीफ को कुछ देर के लिए अपना संबोधन रोकना पड़ गया।
 
शरीफ अमेरिकी की अपनी दूसरी द्विपक्षीय यात्रा पर हैं। गुरुवार को उन्होंने राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की थी।
 
संगठन ने एक बयान में कहा था कि पाकिस्तान के युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध बलूचिस्तान में लगातार जारी हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi