Publish Date: Wed, 22 Oct 2014 (08:31 IST)
Updated Date: Wed, 22 Oct 2014 (08:33 IST)
पेशावर। पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने उत्तरी वजीरिस्तान कबायली इलाके में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर बमबारी की जिसमें कम से कम 30 चरमपंथी मारे गए।
अधिकारियों ने बताया कि ताजा हमला दत्ता खेल क्षेत्र में हुआ जहां तालिबान अब भी अपना वर्चस्व बनाए हुए है।
एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में तालिबान का शीर्ष कमांडर दाउद मट्टा भी शामिल है।
अधिकारी ने कहा कि हमले में आतंकवादियों के कम से कम चार ठिकाने तबाह कर दिए गए। (भाषा)