Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान में बढ़ाई जाएगी मंदिरों की सुरक्षा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pakistan
कराची , शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (11:50 IST)
कराची। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय और उनके धार्मिक स्थलों पर बढ़ते हमले के बाद सरकार नींद से जागी है। सिन्ध प्रांत ने मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। गुरुद्वारों और चर्च की सुरक्षा-व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी। इसके लिए 40 करोड़ रुपए लागत वाली परियोजना का खाका तैयार किया गया है।

 
समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक इस रकम से मुख्य तौर पर धार्मिक स्थलों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे खरीदे जाएंगे। मुख्यमंत्री के विशेष सहायक खाटूमल जीवन ने बताया कि इस परियोजना से मंदिरों की सुरक्षा ज्यादा चाक-चौबंद हो सकेगी। उनके मुताबिक धार्मिक स्थलों को आधुनिक निगरानी की जद में लाने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर वीडियो कैमरे लगाए जाएंगे।
 
परियोजना का खाका पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो के निर्देशानुसार तैयार किया गया है। लाड़काना, हैदराबाद समेत अन्य जगहों पर मंदिरों में हमले के बाद यह कदम उठाया गया है। सिन्ध पुलिस ने प्रदेशभर में अल्पसंख्यक समुदायों के 1,253 धार्मिक स्थलों की पहचान की है तथा इनमें 703 मंदिर हैं। इनकी सुरक्षा में 2,310 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर में आज से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुरू