Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया

हमें फॉलो करें पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया
, मंगलवार, 8 नवंबर 2016 (17:42 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने भारत पर नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब कर अपना विरोध जताया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दक्षिण एशिया तथा सार्क मामलों के महानिदेशक डॉ. मोहम्मद फैसल ने सिंह को तलब किया तथा भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से नियंत्रण रेखा के पास निकाई और जंडरोट सेक्टरों में बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करने पर विरोध दर्ज कराया। प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि संघर्षविराम उल्लंघन से एक महिला समेत तीन लोग मारे गए तथा चार अन्य घायल हो गए जिनमें एक पांच वर्षीय बच्चा भी शामिल है।
फैसल ने भारतीय उप उच्चायोग से वर्ष 2003 में संघर्षविराम के लिए किए गए समझौते का सम्मान करने का आग्रह किया। उन्होंने भारतीय सुरक्षा बलों को इस संबंध में निर्देश देने का अनुरोध किया। फैसल ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पास गांवों में रहने वाले नागरिकों को निशाना बनाना बंद करें। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्याओमी ने लांच किए तीन धमाकेदार फोन, जानिए फीचर्स