Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दहशत में पा‍क, आईएसआई प्रमुख पर गिर सकती है गाज

हमें फॉलो करें दहशत में पा‍क, आईएसआई प्रमुख पर गिर सकती है गाज
इस्लामाबाद , शनिवार, 8 अक्टूबर 2016 (14:09 IST)
इस्लामाबाद। उड़ी हमले के बाद भारत द्वारा किए गए लक्षित हमलों से पाकिस्तान में अब भी हड़कंप की स्थिति है। पाकिस्तान की शक्तिशाली जासूसी एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर को अगले कुछ हफ्तों में हटाया जा सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई है।
 
अख्तर को सितंबर 2014 में इंटर सर्विसेस इंटेलिजेंस (आईएसआईएस) का महानिदेशक बनाया गया था। उन्होंने नवंबर 2014 में पदभार संभाला था। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल जहीर उल इस्लाम की जगह ली थी।
 
सामान्यत: नियुक्ति 3 साल की अवधि के लिए होती है। इसमें केवल तभी बदलाव आता है, जब आईएसआई प्रमुख सेवानिवृत्त हो जाएं या सैन्य प्रमुख उनकी जगह ले लें।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि वे आईएसआई डीजी पद के लिए तय 3 साल के कार्यकाल से पहले ही हट सकते हैं। एक अधिकारी के मुताबिक कराची पल्टन के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नवीद मुख्तार उनकी जगह ले सकते हैं।
 
एक अन्य अधिकारी का कहना है कि बदलाव का समय इस बात पर निर्भर करेगा कि सैन्य प्रमुख राहिल शरीफ को विस्तार मिलता है या फिर जैसी की घोषणा की गई है कि उन्हें सेवानिवृत्ति दे दी जाती है। इस साल की शुरुआत में राहिल ने घोषणा की थी कि उन्हें विस्तार नहीं चाहिए और नवंबर माह में वे सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
 
हालांकि सेना के मुख्य प्रवक्ता असीम बाजवा ने आईएसआई के प्रमुख को हटाए जाने की खबरों को गलत बताया है। (भाषा)
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तुर्की में दो संदिग्धों ने खुद को उड़ाया